इं. कृष्ण कुमार जायसवाल बनाये गये राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के पीआरओ

पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिन्तकों ने खुशी जताते हुये दी बधाई
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं तमाम धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेने वाले इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू को उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव का जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोनीत कया गया। यह खबर मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित श्री जायसवाल के शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। देखते ही देखते बधाई देने वालों का तांता लग गया।
जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर स्थित खेतासराय कस्बे के मूल निवासी इं. कृष्ण कुमार जायसवाल वर्तमान में नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले कलेक्ट्रेट के पास रहते हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर सेवा करने वाले श्री जायसवाल ने भाजपा संगठन को मजबूत करने में लगातार सक्रिय भूमिका निभायी है। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी और मेहनत हमेशा चर्चा का विषय रही है।
सूत्रों के मुताबिक श्री जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में भी पहली पंक्ति में मजबूती से खड़े हैं। संगठन में उनकी पकड़ और जनाधार को देखते हुये कार्यकर्ताओं में भी उनके भविष्य को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी यह नियुक्ति केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA