जेसीआई जौनपुर चेतना ने लगाया रक्तदान शिविर
जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आईएमए भवन में स्थित ब्लड बैंक रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन अभिलाषा श्रीवास्तव ने अपने रक्त को दान करके किया। तत्पश्चात युवा मेधांश श्रीवास्तव ने रक्तदान किया।

इसके बाद अन्य सहयोगियों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि जिलाधकारी मनीष वर्मा रहे जहां उन्होंने संस्था के कार्यों को सराहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, आईएमए के अध्यक्ष डा. एनके सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन के अलावा ममता गुप्ता, सोनी जायसवाल, सरला माहेश्वरी, शारदा गुप्ता, मीरा अग्रहरि, अनीता गुप्ता, जयंती श्रीवास्तव, मेधांश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सै. मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















