Jaunpur News : नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने करवाया रक्तदान
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आईएमए भवन लाइन बाजार में आयोजित शिविर के माध्यम से व्यापारियों को रक्तदान के लिए जागरूक करने के साथ रक्तदान भी करवाया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार, जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी जी की उपस्थितित रही।

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान कर लोगों को जीवन दान देने का कार्य करें। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने रक्तदान करने वाले सभी व्यापारियों को व्यापार मंडल के मंच पर सम्मानित करने के लिए कहा। इस अवसर पर पत्रकार अंकुर शुक्ला, मनोज वत्स, अतुल गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, अजय सिंह, मोहम्मद मुस्तफा, कृष्ण कुमार जायसवाल, मोहम्मद दानिश, अजय गुप्ता, संजय बैंकर, मनोज साहू, नीरज शाह, निरंजन वर्मा, संतोष साहू, लोकेश साहू, सुरेश शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मुस्तफा ने किया। अन्त में नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने सभी के प्रति आभार जताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















