जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव निवासी युवक से बुधवार रात जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव के रहने वाले शंकर लाल का 22 वर्षीय बेटा श्याम बाबू चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को पारिवारिक चचेरे भाई राजा पुत्र राजेंद्र के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया था। पिता शिवशंकर के मुताबिक बुधवार रात खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया था। देर रात हालत बिगड़ने पर परिजनों को जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी हुई।
परिजन उसे परियर स्थित अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जवाब दे दिया। उसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक श्याम बाबू की मां की बचपन में बीमारी से मौत हो गई थी। श्याम बाबू दो भाई थे। विवाहित बड़ा भाई शैलेंद्र तथा बहन सविता हैं। पिता शिवशंकर ने बताया शव का अंतिम संस्कार करने के बाद भतीजे का तिलक कार्यक्रम होगा। चर्चा है कि खुद के विवाह के संबंध में परिवार में कहासुनी हुई। उसके बाद नाराज होने पर जहरीला पदार्थ निगल घटना को अंजाम दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






