जौनपुर की बेटी ने प्रिया ने विवि में टाप कर जिले का नाम किया रोशन
जितेन्द्र सिंह चौधरी
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के असबरनपुर में स्थित जंगी पीजी कालेज के प्रबंधक, पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक केराकत तूफानी सरोज की पुत्री प्रिया सरोज ने अमिती विश्वविद्यालय नोएडा द्वारा आयोजित एलएलबी फाइनल ईयर की परीक्षा 94 प्रतिशत अंक पाकर विश्वविद्यालय में टाप की है।

वहीं प्रिया को तमाम सगे संबंधियों सहित क्षेत्र के लोगों ने फोन के माध्यम से बधाई देने का कार्य किया। पूर्व सांसद व विधायक केराकत को भी लोगों ने फोन के माध्यम सहित उनके निजी आवास पर पहुंचकर कहा कि पुत्री के गौरवमयी कार्य से क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जिले का नाम रोशन किया।
पुत्री को देकर और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दिया। वहीं बधाई देने वालों में जंगी पीजी कालेज के समस्त अध्यापकगण, वरिष्ठ लिपिक प्रेम प्रकाश यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















