Jaunpur News : कृष्णा हार्ट केयर ब्लड बैंक में तमाम लोगों ने किया रक्तदान
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित कृष्णा हार्ट केयर ब्लड बैंक पर मंगलवार को विश्व रक्तदान दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जहां 50 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदाताओं में रक्त देने के प्रति असीम उत्साह देखा गया। सुबह से ही रक्तदान का उपक्रम चलता रहा जिसका संयोजन डा. मधु शारदा और डायरेक्टर सुमन सिंह ने किया। रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुये उन्होंने सभी को बधाई दिया। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। डा. मधु शारदा ने बताया कि दान करने से हृदयाघात की संभावना कम हो जाती है। हृदय एवं लीवर की कार्य क्षमता में सुधार आ जाता है। कोलेस्ट्राल लेवल को कम करता है। वजन घटाने में सहायक होता है। नए रक्त के निर्माण में शरीर की सहायता करता है। रक्तदान से पूर्ण पूर्व संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच भी हो जाती है। इस अवसर पर डा. रोबिन सिंह, डा. हरेंद्र देव सिंह, मैनेजर गगनेंद्र सिंह, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग कालेज स्टाफ आदि उपस्थित रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















