45 डिग्री तापमान पर हावी रहा बच्चों का जुनून
एमके मिश्रा
प्रयागराज। जब मन में कुछ कर गुजरने की दृढ़ इच्छा हो तो कोई बाधा उसे रोक नहीं सकती। 45 डिग्री तापमान वाली इस भीषण गर्मी में भी सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज मम्फोर्डगंज की बेटियों ने कुछ ऐसा ही किया है।

इस चिलचिलाती धूप में जब ज्यादातर लोग एसी में बैठे हों तो इन बेटियों ने समर कैंप में आकर कुछ अलग कौशल सीखने का जज्बा दिखाया है। यह कहना है कि स्कूल के प्रबंधक फादर मनोज डिसूजा का। वह मंगलवार को स्कूल सभागार में आयोजित समर कैंप में बच्चों और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। यहां बच्चियों ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया तो तालियां बजती ही रहीं। फादर मनोज ने कहा कि इन बच्चियों ने अपने समय का सदुपयोग कर कुछ नया करने का प्रयास किया है। इसमें अभिभावकों और टीचरों का अहम योगदान है। प्रस्तुति करने वाली बच्चियों को यहां सर्टिफिकेट भी दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












