जौनपुर पान विक्रेता संघ ने दुकान खोलने के लिये राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। जौनपुर पान विक्रेता संघ के अध्यक्ष विशाल चौरसिया की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पान की दुकान खोलने के लिये मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव को सिपाह स्थित कार्यालय पर सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि हम लोगों का पान का व्यवसाय पुस्तैनी कारोबार है। पान की दुकान के जरिये हम अपने परिवार का भरण पोषण करते हैंं। पूरे लॉकडाउन तक हमने सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया और आज भी उसका अनुपालन करते चले आ रहे हैं। पान की दुकान बंद होने से परिवार का भरण पोषण करना असम्भव हो गया है। पान विक्रेताओं का परिवार भूखमरी के कगार पर आ गया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में पान की दुकान सुचारू रूप से खुल रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के पान विक्रेता बेरोजगार हो गये हैंं। उन्होंने पान के दुकानों को खोलने की मांग किया है जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। इस मौके पर महामंत्री आशीष चौरसिया, कोषाध्यक्ष चन्दन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। जौनपुर पान विक्रेता संघ के अध्यक्ष विशाल चौरसिया की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पान की दुकान खोलने के लिये मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव को सिपाह स्थित कार्यालय पर सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि हम लोगों का पान का व्यवसाय पुस्तैनी कारोबार है। पान की दुकान के जरिये हम अपने परिवार का भरण पोषण करते हैंं। पूरे लॉकडाउन तक हमने सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया और आज भी उसका अनुपालन करते चले आ रहे हैं। पान की दुकान बंद होने से परिवार का भरण पोषण करना असम्भव हो गया है। पान विक्रेताओं का परिवार भूखमरी के कगार पर आ गया है।
प्रदेश के अन्य जनपदों में पान की दुकान सुचारू रूप से खुल रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के पान विक्रेता बेरोजगार हो गये हैंं। उन्होंने पान के दुकानों को खोलने की मांग किया है जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। इस मौके पर महामंत्री आशीष चौरसिया, कोषाध्यक्ष चन्दन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

मछली व्यवसायियों ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन सिरकोनी, जौनपुर। सारथी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन यादव रंजन और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीत यादव के अध्यक्षता में शिवांस यादव (जयहिन्द) को जिला महासचिव, शिवम यादव को जिला सचिव, विवेक यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। साथ ही ज़िला महासचिव शिवम यादव ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर सारथी सेना संगठन को और मज़बूत बनाएँगे। जिससे कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चला जा सके। इस मौक़े पर हर्षित यादव, आफ़ताब शेख, सचिन यादव, नीरज यादव, अमित यादव आदि लोग उपस्थित रहे। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया गया। समाज को पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन को सुगम बनाने में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व भवनाथपुर ग्रामसभा के प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने पांच सौ पौधों का ब्रिकगार्ड सहित रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से आम, शीशम, सागौन, अमरूद, कदम आदि के पौधे शामिल हैं। चन्दन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधरोपण की जिम्मेदारी ले लें तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने बताया कि अभी दो हजार पौधों का रोपण ग्रामसभा के अलग-अलग स्थानों पर होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल की शपथ लिया। इस अवसर पर अमन सिंह, छोटेलाल, प्रदुम्न कुमार, रोहित, सूरज गिरि आदि उपस्थित रहे।