Sunday, May 10, 2026
HomeJaunpurराजा ​श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में किया गया पौधरोपण

राजा ​श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में किया गया पौधरोपण

-

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय सेवायोजन के शिविरार्थियों द्वारा किया गया दो सौ पौधरोपण। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पूर्व. स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. राकेश यादव, समन्यवक राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर ने दिलायी शपथ। शिविरार्थियों से आह्वान किया कि वृक्ष लगायें साथ ही साथ देख रेख भी करें। आपने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य एक सामाजिक दायित्व है। पेड़ पौधों के साथ मानव का पुराना सम्बन्ध है। वृक्षों के अभाव मे मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। पेड़ पौधे मनुष्य की सभी प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति करते है। एन.एस.एस. के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे जडी बूटियों की खान हैं जिनसे जीवन रक्षक औषधिया बनती है। ऋतुओं के परिवर्तन मे इनका अहम योगदान है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि प्रत्येक ब्यक्ति प्रति वर्ष एक वृक्ष लगाने की जिम्मेदारी ले ले तो भावी पीढी को हम एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण दे सकते है। यदि ऐसे ही अन्धाधुन्ध पेड़ कटते रहे तो पर्यावरण का क्या होगा? हमे इसे बचाने के लिए वृक्षारोपण करना होगा। कार्यक्रम अधिकारी डा. श्याम सुन्दर उपाध्याय ने कहा कि मानव जीवन में वृक्ष जितना प्रत्यक्ष लाभ देते है उससे ज्यादा अप्रत्यक्ष लाभ देते हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. सन्तोष पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने के अलावा उनकी देख—भाल करने का आह्वान किया। युवाओं के प्रेरणास्रोत सत्यम सुंदरम मौर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं स्वस्थ्य रहने के लिए पर्यावरण को भी संरक्षित रखना होगा। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. विजय प्रताप तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राध्यापक सुधाकर शुक्ल, कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार सिंह, सन्तोष शुक्ल, लेखाकार सुधाकर मौर्य, राजपथ प्रतिनिधि सत्यम सुन्दरम मौर्य, धरमेन्दर शशि कान्त, कपिल सोनकर, सूरज, शिवम सहित सभी लोग मौजूद रहे।

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय सेवायोजन के शिविरार्थियों द्वारा किया गया दो सौ पौधरोपण। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पूर्व. स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. राकेश यादव, समन्यवक राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर ने दिलायी शपथ। शिविरार्थियों से आह्वान किया कि वृक्ष लगायें साथ ही साथ देख रेख भी करें।
आपने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य एक सामाजिक दायित्व है। पेड़ पौधों के साथ मानव का पुराना सम्बन्ध है। वृक्षों के अभाव मे मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। पेड़ पौधे मनुष्य की सभी प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति करते है।
एन.एस.एस. के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे जडी बूटियों की खान हैं जिनसे जीवन रक्षक औषधिया बनती है। ऋतुओं के परिवर्तन मे इनका अहम योगदान है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि प्रत्येक ब्यक्ति प्रति वर्ष एक वृक्ष लगाने की जिम्मेदारी ले ले तो भावी पीढी को हम एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण दे सकते है। यदि ऐसे ही अन्धाधुन्ध पेड़ कटते रहे तो पर्यावरण का क्या होगा? हमे इसे बचाने के लिए वृक्षारोपण करना होगा।
कार्यक्रम अधिकारी डा. श्याम सुन्दर उपाध्याय ने कहा कि मानव जीवन में वृक्ष जितना प्रत्यक्ष लाभ देते है उससे ज्यादा अप्रत्यक्ष लाभ देते हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. सन्तोष पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने के अलावा उनकी देख—भाल करने का आह्वान किया।
युवाओं के प्रेरणास्रोत सत्यम सुंदरम मौर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं स्वस्थ्य रहने के लिए पर्यावरण को भी संरक्षित रखना होगा। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. विजय प्रताप तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राध्यापक सुधाकर शुक्ल, कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार सिंह, सन्तोष शुक्ल, लेखाकार सुधाकर मौर्य, राजपथ प्रतिनिधि सत्यम सुन्दरम मौर्य, धरमेन्दर शशि कान्त, कपिल सोनकर, सूरज, शिवम सहित सभी लोग मौजूद रहे।

मछली व्यवसायियों ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन सिरकोनी, जौनपुर। सारथी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन यादव रंजन और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीत यादव के अध्यक्षता में शिवांस यादव (जयहिन्द) को जिला महासचिव, शिवम यादव को जिला सचिव, विवेक यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। साथ ही ज़िला महासचिव शिवम यादव ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर सारथी सेना संगठन को और मज़बूत बनाएँगे। जिससे कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चला जा सके। इस मौक़े पर हर्षित यादव, आफ़ताब शेख, सचिन यादव, नीरज यादव, अमित यादव आदि लोग उपस्थित रहे। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया गया। समाज को पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन को सुगम बनाने में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व भवनाथपुर ग्रामसभा के प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने पांच सौ पौधों का ब्रिकगार्ड सहित रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से आम, शीशम, सागौन, अमरूद, कदम आदि के पौधे शामिल हैं। चन्दन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधरोपण की जिम्मेदारी ले लें तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने बताया कि अभी दो हजार पौधों का रोपण ग्रामसभा के अलग-अलग स्थानों पर होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल की शपथ लिया। इस अवसर पर अमन सिंह, छोटेलाल, प्रदुम्न कुमार, रोहित, सूरज गिरि आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण

कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से सुख शान्ति के साथ मिलती है मुक्तितेजस टूडे सं. पंकज बिन्द महराजगंज,...

Jaunpur News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त, शेष मामलों के समाधान के लिये दिये...

Jaunpur News: कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्त

कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्ततेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। बीती रात एक कंटेनर रेलवे क्रासिंग पर फंस जाने से हाइट गेज...

Jaunpur News: डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायल

डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायलतेजस टूडे सं. अतुल जायसवाल रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधवन...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular