Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में युवक घायल
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के फैजाबाद रोड स्थित चिरैया मोड समीप बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ जनपद के पवई थाना क्षेत्र मदनीपुर गांव निवासी अनिल बिंद (32) पुत्र कल्लू बिंद बुधवार की दोपहर अपने घर से बाइक पर सवार होकर दवा के लिए शाहगंज आ रहा था। नगर के फैजाबाद रोड स्थित चिरैया मोड समीप खड्डे में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















