लखनऊ में पुलिस-बदमाशों से हुई मुठभेड़, शातिर लूटेरे के पैर में लगी गोली
भाग रहे साथी को पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा, चेन लूट की दर्जनों घटनाओं का हुआ खुलासा
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। पुलिस की बुधवार को बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका एक साथी भाग रहा था जिसे पुलिस दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर चेन लुटेरे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ गुडंबा थाना क्षेत्र में स्कोर्पियो क्लब के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश साहू ने बताया कि पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमे बदमाश असलम टांडा के पैर में गोली लगी। इसी बीच मौका पाकर उसका साथी अतीक पैदल भागने लगा। पुलिस घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
महिलाओं से लूट की दर्जनों घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम
इंस्पेक्टर सतीश साहू ने बताया कि असलम और अतीक सीतापुर व बाराबंकी के रहने वाले हैं। दोनों लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में चेन और पर्स लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इनके पकड़े जाने से महिलाओं के साथ हुई लूट की दर्जनों घटनाओं का खुलासा हुआ है। दोनों के पास से 315 बोर के तमंचे व कुछ सोने की चेन भी बरामद हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















