HomeJaunpurJaunpur News: सामान के पैसे मांगते ही भड़का युवक, दुकानदार को लाठी-डण्डों...

Jaunpur News: सामान के पैसे मांगते ही भड़का युवक, दुकानदार को लाठी-डण्डों से पीटा

  • सामान के पैसे मांगते ही भड़का युवक, दुकानदार को लाठी-डण्डों से पीटा

तेजस टूडे सं.
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरेसवा गांव में किराना दुकान पर सामान के रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने दुकानदार को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट दिया। पीड़ित ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बीते 8 सितम्बर की घटना के बाद 11 सितम्बर को थाने में दी गई तहरीर में गांव निवासी विकास गौतम सामान देने के बाद रुपये मांगने पर आरोप है कि गांव का ही चंदन विश्वकर्मा भड़क गया और गाली-गलौज करते हुये मारपीट शुरू कर दिया। लाठी-डण्डों और लात-घूंसों से पिटाई के बाद जातिसूचक टिप्पणी करते हुये जानमाल की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

Must Read