HomeJaunpurJaunpur News: चौकी की बाउण्ड्रीवाल निर्माण के एक माह में ही गिरी

Jaunpur News: चौकी की बाउण्ड्रीवाल निर्माण के एक माह में ही गिरी

  • चौकी की बाउण्ड्रीवाल निर्माण के एक माह में ही गिरी

  • गुणवत्ता पर उठे सवाल, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज पुलिस चौकी परिसर में बनायी गयी बाउंड्रीवाल निर्माण के महज एक माह के भीतर ही गिर गयी। बाउण्ड्रीवाल के गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

बताया जाता है कि पुलिस चौकी परिसर की सुरक्षा और सुंदरीकरण के उद्देश्य से हाल ही में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा हुए अभी एक माह भी नहीं बीता कि दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी किये जाने के कारण इतनी कम अवधि में ही दीवार गिर गयी। लोगों ने सम्बन्धित अधिकारियों से मौके की जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग किया है।

 

 

 

 

Must Read