Jaunpur News : अवैध तमंचा व गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार भोर में संदिग्धों वांछितों की चेकिंग के दौरान एक अवैध तमंचे व डेढ़ किलो से अधिक गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी शनिवार की भोर में उप निरीक्षक विजय शंकर यादव, संजय कुमार मय फोर्स सिकरारा पुरानी बाजार में देहजुरी मोड़ पर संदिग्धों व वांछितों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी जौनपुर से मछलीशहर की तरफ आ रहा बाइक सवार युवक पुलिस टीम देख बाइक मोड़कर वापस भागना चाहा। तभी टीम द्वारा दौड़ाकर उसे दबोच लिया गया और तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस व एक पोटली मिली जिसमें 1.610 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़ा गया आरोपित अपना नाम नीरज यादव उर्फ मोनू निवासी कलवारी बताया। पुलिस ने पकड़े गये युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















