Jaunpur News : ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बता दें कि शासन के निर्देश पर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ब्लॉक सभागारों में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश हुआ है।

इसी क्रम में शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद डीडीओ बीबी सिंह ने ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायतों से आये हुए लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण करने के लिये उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान डीडीओ बीबी सिंह द्वारा उपस्थित ब्लॉक कर्मियों से प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, अमृत सरोवर योजना, हैंडपम्प के रिबोर तथा मनरेगा एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। डीडीओ ने ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्लस्ट में एक-एक मॉडल गांव का चयन करें तथा उसे पूर्ण रूप से विकसित करने का प्रयास करें। इस दौरान बीडीओ काशी नाथ सोनकर, एडीओ पंचायत लाल जी राम, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह, एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, आत्मा प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, रजनीश पाण्डेय, बाबू लाल, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















