HomeJaunpurJaunpur News : आपके वोट से ही आपकी इच्छानुसार सरकार बनती हैंः...

Jaunpur News : आपके वोट से ही आपकी इच्छानुसार सरकार बनती हैंः एसडीएम

Jaunpur News : आपके वोट से ही आपकी इच्छानुसार सरकार बनती हैंः एसडीएम

मोटरसाइकिल रैली निकालकर मतदान के लिये किया गया प्रेरित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय मैदान से बाइक रैली निकाली जिसे उपजिलाधिकारी नीतीश सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में शिक्षक बाइक पर मतदाता जागरूकता स्टीकर लगाएं, मतदान करने हेतु प्रेरणादाई नारे लगाते चल रहे थे। रैली तहसील रोड, सुरिस मोड़, पाखनपुर, ताखा, चिरैयामोड़, भादी, जेसीज चौराहा आजमगढ़ बाईपास होते हुए, ब्लाक संसाधन केंद्र तक गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है कि 7 मार्च को पहले मतदान करें फिर अन्य कोई काम करें।

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आपके वोट से ही आपकी इच्छानुसार सरकार बनती है। प्रदेश, देश की मजबूती व मजबूत प्रजातंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वे मतदान अवश्य करें। सभी मतदाता अपना कर्तव्य निभाते हुए स्वयं मतदान करें और अपने परिवार व समाज के लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व दिव्यांग मतदाता की सुविधा के लिए पी डब्ल्यू डी ऐप डाउनलोड कर जन जागरूकता करें। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, राजीव मयंक, अशोक मौर्य, वीरेन्द्र कुमार, अशोक सोनकर, गुफरान अहमद, ओम प्रकाश यादव, लालमनि, नेमचंद्र, अरविंद मौर्य, दिनेश प्रजापति, राज बहादुर आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read