Jaunpur News : शाहगंज में आयोजित हुआ लीडरशिप प्रशिक्षण सत्र
शोले फिल्म के दृश्यों से जेसी सदस्यों ने सीखी नेतृत्व कला
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से लीडरशिप विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ जहां कोलकाता से आईं मंडल प्रशिक्षक आशना सैनी ने जेसी सदस्यों को शोले फिल्म के दृश्यों के जरिए नेतृत्व कला की बारीकियां सिखाईं। संस्थाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि जेसीआई प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं का व्यक्तित्व विकास करती है। इसी कड़ी में एक पैलेस में लीडरशिप विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
कोलकाता से आईं मंडल प्रशिक्षक आशना सैनी ने शोले फिल्म के दृश्यों के उदाहरणों के जरिए बड़े रचनात्मक तरीके से जेसी साथियों को नेतृत्व कला की बारीकियां सिखाईं। इस दौरान मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र गांधी ने कहा कि नेतृत्व क्षमता को निखारने का यह प्रयास जेसी सदस्यों के लिए प्रेरक रहा। कार्यक्रम का संचालन दीपा सेठ ने किया एवं निर्भय जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, अविनाश जायसवाल, सचिव हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, दीपक सिंह, विवेक सोनी, उज्ज्वल सेठ, अनूप गुप्ता, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, कार्तिक अग्रहरि, दीपक गुप्ता, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, अमन अग्रहरि, अश्विनी यादव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














