HomeLucknowराजनाथ, मायावती, दिनेश शर्मा सहित तमाम दिग्गजों ने अपने विधानसभा में की...

राजनाथ, मायावती, दिनेश शर्मा सहित तमाम दिग्गजों ने अपने विधानसभा में की वोटिंग

राजनाथ, मायावती, दिनेश शर्मा सहित तमाम दिग्गजों ने अपने विधानसभा में की वोटिंग

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ के स्कालर्स होम स्कूल के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट डालने के बाद लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव सुशासन और विकास के मुद्दे पर है और इस मामले में हिंदुस्तान में अगर कोई अव्वल पार्टी है, वह भाजपा है।

सभी मतदाताओं से अपील है कि भारी मात्रा में मतदान करें। गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का बहुत उत्साह दिख रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता विकास सुरक्षा और समृद्धि को अपना लक्ष्य मानकर कमल के निशान की तरफ तीव्र गति से अग्रसर हो रही है।


बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख मायावती ने लखनऊ में कहा कि बसपा को अकेले सभी वर्गों का रोड मिलना है। भाजपा-सपा जीत का दावा कर रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाय। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण के साथ भाजपा की विजय यात्रा की गति और तेजी के साथ बढ़ने लगे चरण के बाद विपक्ष की हार का दौरा 100 तक बनेगा। भाजपा अबकी बार पिछली बार का भी रिकार्ड तोड़ेगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बीकेटी विधानसभा के उम्मीदवार योगेश शुक्ला ने मतदान किया योगेश शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता बीजेपी के पक्ष में वोट कर रही है, क्योंकि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में हैं। बीकेटी सपा प्रत्याशी गोमती यादव मतदान किया। गोमती यादव का दावा है कि अबकी बार सपा की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता ने मन बना लिया है। अबकी बार पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read