Jaunpur News : योगासन शारीरिक स्वास्थ्य के लिये वरदानः डा. क्षितिज शर्मा
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा अमृत योग सप्ताह के अन्तर्गत नगर के ताड़तला स्थित कुमुद नर्सिंग होम के सभागार में योग शिविर आयोजित हुआ। आर्ट आफ लीविंग के प्रशिक्षक जय सिंह द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही संस्थाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने सभी लोगों का स्वागत किया।

इस मौके पर डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि शरीर, श्वांस और मन के जुड़ने को योग कहते हैं। नियमित योग करने वालों के आस-पास शारीरिक और मानसिक बीमारियां फटकती भी नहीं हैं। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। योगासन किसी भी उम्र के स्त्री-पुरुष कर सकते हैं। डा. शर्मा ने कहा कि कई अध्ययनों में देखा गया है कि योग न करने वालों की तुलना में जो लोग योग करते हैं, उनका बीएमआई, रक्तचाप, कोलेस्ट्राल के स्तर और हृदय गति में अधिक सुधार होता है तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। उन्होंने बताया कि योगासन दिल और फेफड़ों को शक्ति देते हैं। रक्त को शुद्ध करते हैं मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है। एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार करता है। इस अवसर पर सै. मोहम्मद मुस्तफा, डा. मदन मोहन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, गोमती अध्यक्ष धीरज गुप्ता, संदीप गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, संजय सिंघानिया, अनिल गुप्ता, संजय केडिया, मनीष गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी, राकेश जायसवाल, परमजीत सिंह, गीता गुप्ता, दिनेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















