Jaunpur News : क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श इंटर कालेज भभौरी में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में उच्चतम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी मण्डल डा. ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बच्चों को माला पहनाने के साथ लड्डू खिलाकर बधाई दिया।

विद्यालय की छात्रा रश्मि सिंह को इण्टरमीडिएट में जिले स्तर में 6वां स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुये कहा कि नकलविहीन परीक्षा से बच्चों के अन्दर प्रतिभा का विकास हो रहा है। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. समर बहादुर सिंह ने बच्चों को आगे भी ऐसे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुये सभी को आगे भी मेहनत और लगन से पढ़ने की नसीहत दिया। इस अवसर पर डा. विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सीमा सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, संतोष यादव, आनन्द सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तिलकराज सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















