Jaunpur News : एमएचडी स्कूल के बच्चों ने बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का मान
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के बभनौटी दक्खिन पट्टी में स्थित एम.एच.डी. कान्वेंट स्कूल के होनहार बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर स्कूल सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

बताया गया कि आदित्य यादव, श्रुति यादव, आंचल यादव, शिवम् यादव, तृप्ति यादव, श्वेता यादव, नीरज कुमार, मो. आशिक, अमित मिश्रा, अभिषेक यादव, उमंग यादव, रुचि यादव ने अच्छे अंक लाकर स्कूल, परिवार तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सभी बच्चों ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर आभार जताया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















