HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विकास की नयी पहल है नारी सशक्तिकरण: विधायक

JAUNPUR NEWS : विकास की नयी पहल है नारी सशक्तिकरण: विधायक

JAUNPUR NEWS : विकास की नयी पहल है नारी सशक्तिकरण: विधायक

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय बाल संरचना संस्थान लालापुर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। वाग्देवी सरस्वती के चित्र पर माला फूल अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों की अनुपम प्रस्तुति प्रेरणास्पद एवं ज्ञानवर्धक है। एकांकी के मंचन द्वारा लोगों में देश भक्ति की भावना का संचार करने के साथ हीं नारी सशक्तीकरण पर बल दिया गया है।

नारी सशक्तिकरण के प्रति सम्प्रति प्रदेश की भाजपा सरकार भी प्राथमिकता के तौर पर काम कर रही है। विद्यालय के विकास में सतत सहयोग करने की बात करते हुए विधायक ने अपनी निधि से एक शिक्षण कक्ष बनवाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में विद्या ददाति विनयम् की विशिष्टता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा हीं समाज में हमें इस योग्य बनाती है कि हम समाज में व्याप्त समस्याओं एवं कुरीतियों को दूर कर सकते है। विनयशीलता एवं शिक्षा की पात्रता से ही सामाजिक परिवर्तन सम्भव होता है। डाॅ.तिवारी ने भी विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संस्थान के प्रबंधक सुरेश पाण्डेय ने विद्यालय की प्रगति आख्या पढ़कर सुनाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने ग्रामीण अंचल में बालक/बालिकाओं के शैक्षिक उनन्यन के विषय में जानकारी दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अनुक्रम में विद्यालय के बच्चों ने लोक नृत्य, गीत, युगल गीत, एकांकी की अनुपम प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “पढ़ें बेटियां बढ़े बेटियां” एकांकी की भावपूर्ण प्रस्तुति से जहां लोगों में बेटियों के प्रति समाज में व्याप्त असमानता की संकुचित धारणा बदलने का संदेश दिया, वहीं पृथ्वीराज की आंखे एकांकी की अनुपम प्रस्तुति ने लोगों में कर्तव्य परायणता एवं देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्यद्वय संतोष पांडेय एवं रणविजय सिंह ने उपस्थित आगन्तुक अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुमन्त तिवारी तथा उपस्थित अतिथियों का आभार प्रबंधक सुरेश पाण्डेय ने प्रकट किया। इस अवसर पर गांधी स्मारक पीजी कालेज के संकुल प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, श्रीराम यादव, हृदयेश शुक्ला, साधू तिवारी, विनय तिवारी, डाॅ. रणंजय सिंह, दुष्यन्त मिश्र, सुधाकर सिंह, अनिल दूबे, अरविन्द यादव, जगदम्बा प्रसाद वर्मा, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read