HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : लायंस क्लब क्षितिज ने कराया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

JAUNPUR NEWS : लायंस क्लब क्षितिज ने कराया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

JAUNPUR NEWS : लायंस क्लब क्षितिज ने कराया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा सिग्नेचर प्रोजेक्ट के तहत ऋषि कुल अकैडमी में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन हुआ जहां ईएनटी विशेषज्ञ व स्किन विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 242 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जिन बच्चों को ईएनटी संबंधी एवं स्किन संबंधी कुछ परेशानियां पाई गई, उनको नि:शुल्क दवा वितरित की गई।

इस सेवा कार्य में डा. चंदननाथ गुप्ता एवं डॉ. अनुराग साहू ने अपना विशेष सहयोग देकर उपस्थित जनों का परीक्षण किया तथा उचित मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक सर्वेश गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम अनवरत हर शनिवार को किसी न किसी विद्यालय में चलता रहेगा। इस सेवा कार्य में विष्णु सहाय अध्यक्ष, शशांक सिंह रानू, अजीत सोनकर, सर्वेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर अध्यक्ष विष्णु सहाय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read