Jaunpur News : नारी शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर नारी शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बाल विकास परियोजना अधिकारी अन्नपूर्णा राय उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके नारी शिक्षा चौपाल का शुभारंभ किया। अन्नपूर्णा राय ने कहा कि आज के परिवेश में नारी हर क्षेत्र में हर विभाग में अपनी मेहनत के बल पर अपनी शिक्षा के बल पर प्रतिभाग कर रही है। खंड शिक्षा अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
बस आवश्यकता है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रह जाय, उसे आगे बढ़ने का मौका दिया जाय। बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षिका गीता देवी, सुपरवाइजर निर्मला देवी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन सुनीता राय उपस्थित रहीं। इस दौरान विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय देवकली कम्पोजिट विद्यालय तारा, कम्पोजिट विद्यालय कदहरा, कस्तूरबा मुफ्तीगंज, प्राथमिक विद्यालय ओझैनिया, प्राथमिक विद्यालय मुफ्तीगंज, प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरा की बच्चियों ने नारी शिक्षा, बालिका शिक्षा एवं भ्रूण हत्या पर अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में शैल कुमारी देवी, निशा सिंह, सविता मौर्य, प्रतिभा, प्रीती सिंह, ममता गुप्ता, बिंदु यादव, निर्जला यादव, निर्मला पाल, अलका सिंह, आकांक्षा राय, रेखा निषाद, ममता राय, नूरजहां बेगम, आशा यादव, कनीज फातिमा, वंदना प्रजापति, आकांक्षा जायसवाल, शालिनी गुप्ता, कविता, प्रियंका राय आदि उपस्थित रहे। शिक्षक प्रतिनिधि राम दुलार यादव, सतीश पाठक, रामकृपाल यादव, रमेश सिंह, आशीष सिंह, अभय सरोज, अबू तालिब आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वाति गुप्ता एवं निधि बाला ने संयुक्त रूप से किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














