Jaunpur News : मतदाता जागरूकता अभियान के लिये हुई नुक्कड़ सभा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। एस0एस0 पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह आयोजन शाही पुल, चौकियां, कोइरीडीहा आदि स्थानों पर हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा चुनावी साक्षरता बढ़ाने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
इससे ये छात्र-छात्राएं अपने परिवार, आस-पास के क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को वोटर बनने हेतु तथा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए लोकतंत्र का महत्त्व समझा सके। छात्रों को नुक्कड़ सभा में जाने से पहले प्रबंधक विश्वतोश नारायण सिंह प्रेरित किया। साथ ही आलोक यादव ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सीमा सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














