Jaunpur News : प्रेम प्रसंग में महिला का सिर काटकर हुई हत्या
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ककोरी गांव में गुरुवार को नहर के किनारे खेत में लगभग 25 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि जुवंती 25 वर्ष पुत्री नुदाउरांव निवासी टंगराटोली जहानाबाद थाना बेड़ो जिला रांची झारखंड ककोरी गांव में रामधनी पटेल के ईंट भट्ठे पर काम करती थी। जुवन्ती की बहन सुमरी पत्नी चुरू निवासी रांची ने बताया की मेरी बहन मंगलवार की रात फोन पर बात करते हुए कहीं चली गई। हम लोग समझे कि कहीं रिस्तेदार के यहां गयी होगी। जब बुधवार को भी नहीं आई तो ढूढ़ने लगे। काफी खोजबीन किया लेकिन उसका पता नही चला। जब गुरुवार को सुबह नहर किनारे महिला की लाश मिलने की सूचना मिली तो जाकर देखा तो वह मेरी बहन की लाश थी। उसने बताया कि काफी दिनों से मनीष लोहार निवासी रांची और मेरी बहन के बीच मोहब्बत चल रहा था। मनीष भी इसी भट्ठे पर काम करता था जो भट्ठे से फरार है। मृतका की बहन सुमरी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है जिस पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















