Jaunpur News : माता-पिता की पुण्यतिथि पर पात्रों को वस्त्र बांटना पुनीत कार्यः उपजिलाधिकारी
माता-पिता की पुण्यतिथि पर सभासद प्रतिनिधि कृष्णकांत ने महिलाओं को दी साड़ी
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमगढ़ मार्ग पर डा. एस.एल गुप्ता के सामने मैदान में सभासद प्रतिनिधि व समाजसेवी कृष्णकांत सोनी द्वारा अपने पिता बेचनराम सेठ एवं माता सविता देवी की 9वीं पुण्यतिथि पर महिलाओं को साड़ी बांटा गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि शाहगंज उपजिलाधिकारी नीतीश सिंह ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर वस्त्र वितरण करना पुनीत कार्य है।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा किया। इसके साथ व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अनिल मोदनवाल, नगर अध्यक्ष रविकांत जयसवाल, मनोनीत सभासद भुनेश्वर, मदन लाल, भाजपा नेता रुपेश जायसवाल, पत्रकार चंदन जायसवाल, दीपक सिंह, सभासद अर्पित जायसवाल, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विजय शंकर पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। लगभग 51 जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईशान राम जायसवाल ने किया। आभार प्रदर्शन आयोजक सभासद प्रतिनिधि कृष्ण कांत सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद जानकी सोनी, रविकांत सोनी, शशिकांत सोनी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















