Jaunpur News : सड़क कार्य शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के सबसे व्यस्त और मार्ग बारी रोड पर कई माह से सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाइक सवार और साइकिल सवार इस टूटी सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

समाजसेवी अरविंद सिंह द्वारा कई बार इस मार्ग को सही कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और सम्बंधित अधिकारियों से मांग की गई थी, मगर कार्य नही होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक के पास प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से सुरैला, बारी, रामपुर, खटोलिया, पिलखिनी, धानापुर, बारी, भुइली, मनिहा गोविंदपुर समेत करीब 50 से अधिक गाँवों के लोगों का आना लगा रहता है। कुछ ही दिनों बाद बरसात शुरू होने वाली है तब हालात और खराब हो जाएंगे। सड़क खराब होने से लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में राहुल सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सोनकर, भोला चौबे, गोविंद सिंह, राकेश चौबे, हरिशंकर बाबा, रामचन्द्र सोनकर आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















