HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : महगावांं रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से महिला की...

JAUNPUR NEWS : महगावांं रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से महिला की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : महगावांं रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से महिला की हुई मौत

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड के महगावाँ रेलवे स्टेशन के समीप कोठवर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भाकुरा गांव निवासी जरीना 45 वर्ष पत्नी मुमताज अहमद की संदिग्ध परिस्थिति में रविवार की सुबह 9 बजे महगावांं व कोठवार रेलवे क्रॉसिंग के मध्य किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान की। घटनास्थल से घर की दूरी 5 किलोमीटर है। महिला वहां कब और कैसे पहुंची इसकी भनक परिजनों को नहीं लग सकी। परिजनों का कहना है कि पति दो माह पूर्व विदेश गया है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read