HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : योग व यज्ञ के साथ हुआ चार दिवसीय योग...

JAUNPUR NEWS : योग व यज्ञ के साथ हुआ चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन

JAUNPUR NEWS : योग व यज्ञ के साथ हुआ चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन

जौनपुर। पतंजलि योग समिति के जिला यज्ञ प्रभारी डॉ ध्रुवराज ने बताया कि वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर में चल रहे चार दिवसीय ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के आसन, प्राणायाम और सूक्ष्म आसन का योगाभ्यास कराया गया।

बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए एक्यूप्रेशर और मालिक चिकित्सा के बारे में बताया गया। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए यज्ञ-हवन किया गया। यज्ञ का कार्यक्रम डॉ ध्रुवराज व राम ऋषि चौबे द्वारा कराया गया।

इस मौके पर डॉ ध्रुवराज ने बताया कि परमपूज्य स्वामी रामदेव जी यज्ञ चिकित्सा के माध्यम से भी रोगो का निदान होता है! विभिन्न प्रकार के रोगों में विभिन्न प्रकार के जड़ी बूटी से यज्ञ व हवन करने से रोगो का निदान होता है। सभी बुजुर्गों ने यज्ञ में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रवि चौबे, पंकज यादव, महिमा चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read