HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समझौतों का क्रियान्वयन न होने से बिजलीकर्मियों में रोष

JAUNPUR NEWS : समझौतों का क्रियान्वयन न होने से बिजलीकर्मियों में रोष

JAUNPUR NEWS : समझौतों का क्रियान्वयन न होने से बिजलीकर्मियों में रोष

16 मार्च की रात्रि से होगी 72 घण्टे की हड़ताल
अजय पाण्डेय
जौनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश में ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के चलते बने अनावश्यक टकराव को टालने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने की अपील की है। संघर्ष समिति द्वारा आयोजित आम सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वस्थ वातावरण बनाए जाने हेतु प्रभावी हस्तक्षेप करने की अपील की गई।

घर्ष समिति की आम सभा में यह चेतावनी दी गई कि यदि 16 मार्च तक ऊर्जा मंत्री के साथ में समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित न किया गया तो 16 मार्च की रात्रि 10 बजे से उत्तर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर अभियंता एवं निविदा\संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर जाने हेतु बाध्य होंगे।

इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति का पूर्ण उत्तरदायित्व ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन का होगा। हड़ताल पर जाने के पूर्व बिजली कर्मी 14 मार्च को जौनपुर में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकालेंगे तथा 15 मार्च को प्रातः 10 बजे से हड़ताल प्रारंभ करने से पूर्व तक 16 मार्च की रात्रि 10 बजे से बिजली कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे।

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि उक्त लोकतांत्रिक ध्यान आकर्षण के कारण किसी भी बिजली कर्मी का उत्पीड़न किया गया तो उसी समय प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ हो जाएगी। साथ ही सामूहिक जेल भरो आंदोलन का आरंभ कर दिया जाएगा। सभा में संघर्ष समिति के इं. रामाधार, इं. सौरव मिश्रा, इं. निर्भीक भारती, संजय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, सत्या उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, विजय यादव, संतराम, सर्वेश मौर्य उपस्थित थे। सभा का संचालन जनपद संयोजक निखिलेश सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read