HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शराबी पति की पिटाई से पत्नी ने पुलिस से...

JAUNPUR NEWS : शराबी पति की पिटाई से पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

JAUNPUR NEWS : शराबी पति की पिटाई से पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी लगभग 35 वर्षीय महिला को उसके शराबी पति ने अकारण ही जमकर पीटा।पति के मारपीट से आजिज होकर थाने पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी श्याम कुमार साहू की शादी 13 वर्ष पूर्व उषा साहू से हुआ था। पत्नी उषा का आरोप है कि पति लगातार उसको शराब पीकर पीटता है।

श्याम कुमार ने अपने हिस्से की काफी जमीन भी बेच दिया है।पत्नी ने आरोप लगाया कि शनिवार को पति सरकार से मिला प्रधानमंत्री आवास बेचने को कह रहा था। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझे मारने पीटने लगा। पत्नी के बात सुनकर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने तत्काल उसके पति को घर से बुलवाया। पति को काफी डांट फटकार लगाया। पति ने भविष्य में ऐसा नही करने की बात कहने पर उसे लिखापढ़ी के बाद छोड़ दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read