JAUNPUR NEWS : डा. प्रदीप चौधरी ने वृद्धा आश्रम में मनाया जन्मदिन
महेन्द्र प्रताप चौधरी
जौनपुर। नगर में संचालित वृद्ध आश्रम में शनिवार को डा. प्रदीप चौधरी ने वृद्धजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके पिता राम आसरे कनौजिया सहायक अभियंता प्रांतीय खंड, बड़े भाई पंकज कनौजिया कैशियर एसबीआई बदलापुर ने अपना बहुमूल्य समय दिया। इस दौरान सभी ने मिलकर सभी ने वृद्धजनों को भोजन कराया। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनाते हुये आगे भी जो भी समस्याएं हैं, उनको दूर करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि डॉ प्रदीप चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पर तैनात हैं जो हमेशा समाज में कुछ अलग करते रहते हैं। इसी को लेकर उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन वृद्ध आश्रम अपने परिवार के साथ मनाया। इस अवसर पर पिता राम आसरे रजक सहायक सहायक अभियंता रिटायर्ड, बड़े भाई पंकज कनौजिया, केशव जी, महेन्द्र प्रताप चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











