HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 21वां वार्षिक महोत्सव...

JAUNPUR NEWS : श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 21वां वार्षिक महोत्सव 8 जनवरी को

JAUNPUR NEWS : श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 21वां वार्षिक महोत्सव 8 जनवरी को

7 जनवरी को नगर में निकलेगी श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा: केडिया
जौनपुर। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 21वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव आगामी 8 जनवरी 2023 दिन रविवार को होगा। यह आयोजन नगर के घनश्याम दास का बगीचा उर्दू बाजार में धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त अवसर पर आमंत्रित कलाकारों परवेश शर्मा बीकानेर राजस्थान, परविंदर पलक फतेहाबाद हरियाणा, पुनीत जेटली वाराणसी हैं जो अपनी भजनों की छटा बिखेरेंगे।

इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के प्रचार मंत्री विजय केडिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने आगे बताया कि महोत्सव की पूर्व संध्या पर श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा 7 जनवरी 2023 दिन शनिवार को 3 बजे से निकलेगी। यह यात्रा नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल से प्रारंभ होगा जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर अहियापुर पर पहुंचकर समाप्त होगी। श्री केडिया ने बताया कि शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ बैण्ड—बाजे शामिल होंगे जिसमें महिलाएं एक परिधान में ध्वज लेकर चलेंगी। साथ ही भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read