HomeJaunpurJaunpur News : मन्दिर में नशा करने से मना किया तो नशेड़ियों...

Jaunpur News : मन्दिर में नशा करने से मना किया तो नशेड़ियों ने चलायी गोली, पांच घायल

Jaunpur News : मन्दिर में नशा करने से मना किया तो नशेड़ियों ने चलायी गोली, पांच घायल

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक मंदिर में नशा करने का विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां चलने लगीं और वारदात में 5 लोग गोली लगने से घायल हो गये। 4 घायलों में दो की हालत गम्भीर बनी हुई है।

गोली लगने से घायल लोगों को अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही सभी आरोपित कानून के शिकंजे में होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के मसीदा गांव के डीह बाबा मंदिर परिसर मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आरोप है कि मंदिर पर कुछ लोग नशा कर रहे थे।

उनको रोकने के लिए सुलह-समझौते के लिए दोनों पक्ष जुटे थे। बात न बनने पर एक पक्ष द्वारा पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं जिसमें 5 लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गम्भीर है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर रणविजय सिंह सीआरपीएफ के जवानों के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं।

आरोप है कि मसीदा गांव के डीह बाबा मंदिर पर बिशुनपुर गांव के कुछ लोग बैठकर नशा करते थे।यह बात मसीदा गांव के लोगों को नागवार लग रहा था। उन लोगों ने मना करने की कोशिश की परंतु वे नहीं मान रहे थे। चर्चा है कि उक्त विवाद को समाप्त करने के लिए सुबह मंदिर पर दोनों पक्षों की बैठक थी। ग्रामीणों ने बताया कि बात नहीं बनी तो एक पक्ष से लगभग दो दर्जन से अधिक जुटे लोगों में कुछ मनबढ़ युवक पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।

फायरिंग से मसीदा गांव निवासी प्रमोद यादव (32) के पेट में दो गोली लगी है। इसके साथ ही उसी गांव के विकास यादव (30) के दाहिने पैर में गोली लगी है। राम नरायन यादव (70) के बाएं पैर में गोली लगी है तो मुकेश यादव (22) के सिर में गोली छूते हुए निकल गई। वहीं विशुनपुर गांव के आदित्य यादव के पैर में गोली लगी है। मनबढ़ युवक फायरिंग करते हुए बिशुनपुर गांव की तरफ फरार हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार हेतु निजी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने घायल प्रमोद व विकास को बेहतर उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया। मौके पर सीआरपीएफ सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read