Jaunpur News : बीडीओ ने गजना व कोतवालपुर के खेलकूद मैदान का किया निरीक्षण

Jaunpur News : बीडीओ ने गजना व कोतवालपुर के खेलकूद मैदान का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य को देख संतुष्टि जताते हुये दिये आवश्यक दिशा निर्देश
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के दो गावों के नवनिर्मित खेलकूद मैदान व पंचायत सचिवालय का विकास खण्ड अधिकारी रवि सिंह ने औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडीओ श्री सिंह ने मंगलवार को उक्त गांव के नवनिर्मित खेलकूद मैदान और पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। कोतवालपुर के खेलकूद मैदान के निर्माण कार्य को देखकर संतुष्टि जताते हुये उन्होंने समय के अंदर सेक्रेटरी संजय श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान राजेश यादव द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए प्रसन्नता जताई। साथ ही ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को दिशा निर्देश दिया कि खेलकूद के मैदान में पौधरोपण भी करवायें, ताकि आने-जाने वालों को छाया मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए तथा खेलकूद मैदान का सप्ताह में एक बार सेक्रेटरी द्वारा जरूर निरीक्षण होना चाहिये जिससे खेलकूद मैदान की रख-रखाव व सुंदरता बरकरार रहे। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान राजेश यादव, आशीष यादव सेक्रेटरी संजय श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat