Jaunpur News : पचहटियां क्षेत्र का पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 10 दिनों से जलापूर्ति बाधित
विपिन सैनी
जौनपुर। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 अंतर्गत पचहटियां बाजार के चौहान व हरिजन बस्ती में जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से 10 दिनों से जलापूर्ति ठप है। बढ़ रही गर्मी व तेज तपिश से पानी के लिए क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।

आस-पास के हैण्डपम्प भी गर्मी में खराब पड़े हुए हैं जिससे क्षेत्र में स्थिति नारकीय हो गई हैं। पचहटियां में नमामि गंगे परीयोजना के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा हैं। चल रहे कार्य के दौरान जल निगम की अंडर ग्राउंड पाइप क्षतिग्रस्त हो गई जिससे 10 दिनों से इस छेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रहा है।
वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुए लगभग 10 दिन बीत गया है लेकिन विभाग अभी तक मरम्मत नहीं करवा सका है जिससे क्षेत्र में आपूर्ति के लिए नगर पालिका द्वारा पचहटियां बाजार में पानी की एक टैंकर खड़ा करवा दिया गया है लेकिन समस्या जस तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशसन से अपील किया है। इस बाबत पूछे जाने पर जेई योगेश त्रिपाठी ने बताया कि समस्या की जानकारी है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट ठेकेदार से बात हुई है। जल्द ही ठीक करवाकर इस छेत्र में जलापूर्ति शुरू करवाई जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















