Jaunpur News : शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटौली गांव में शुक्रवार को अपराह्न लगभग 3 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में लगभग 25 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूझबूझ तथा अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

सूचना मिलते हीं डायल 112पुलिस के अलावां थानाध्यक्ष सरपतहां संजय सिंह मौके पर पहुंच गये और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज हवा के चलते विजली के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गयी जिससे भटौली गांव निवासी कालिका प्रसाद सिंह दीना नाथ सिंह, लुटावन मौर्य, अयोध्या मौर्य, अच्छे लाल वर्मा, सुरेश सिंह, दुर्गा मौर्य, रामरूप मौर्य, राज नारायण मौर्य, राम नारायण मौर्य, अखण्ड प्रताप सिंह, सुबाष सिंह, शिवपूजन सिंह, प्रहलाद सिंह आदि की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। हवा का सामान्य रूख तथा सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, अन्यथा और किसानों की फसल भी आग की भेंट चढ़ जाती। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड के वाहन के पहुंचने से पहले हीं स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। अग्निकाण्ड के सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग को सूचना दी गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















