Jaunpur News : शाहगंज को आदर्श विधानसभा बनाने के लि कृत संकल्पः रमेश सिंह
बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं 26 वर्षों से विकास के सूखेपन को दूर करने की प्राथमिकता के आधार पर कार्य करूंगा। उक्त बातें पिपरौल गांव में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो भी वादे किए है, उसे पांच वर्षों में पूरा करने के साथ हीं बिना किसी भेदभाव के विधानसभा के सभी आमजन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करूंगा।

उन्होंने कहा कि शाहगंज विधानसभा की सड़कें, शाहगंज नगर में बाईपास, रत्ना शुगर चीनी मिल एवं फायर स्टेशन लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए शाहगंज विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हृदय नारायण शुक्ला तथा संचालन प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर राजन सिंह, बृजेश शुक्ला, अमन बर्मा, सुधाकर सिंह, विनोद सिंह, मुन्ना तिवारी, रवि चतुर्वेदी, रिंकू शुक्ला समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















