HomeJaunpurJaunpur News : जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने सद्भावना पुल पर लगाया निःशुल्क...

Jaunpur News : जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने सद्भावना पुल पर लगाया निःशुल्क शिविर

Jaunpur News : जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने सद्भावना पुल पर लगाया निःशुल्क शिविर

जौनपुर। अंतराष्ट्रीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर व्यक्तिव विकास को समर्पित ख्यातिलब्ध संस्था जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने अध्यक्ष अभिताश गुप्त के मार्गदर्शन व कार्यक्रम संयोजक अमित पांडेय के निर्देशन में सद्भावना पुल पर निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर व जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ।

इस मौके पर मार्निंग वाकर्स क्लब के सदस्यों समेत किला भ्रमण करने वाले अनेक वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य लोगों ने वरिष्ठ समाजसेवी शशांक सिंह की अगुआई में शिविर में पहुंचकर मधुमेह की निःशुल्क जांच कराई। संस्थाध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस के इतिहास के बारे में बताया। साथ ही निवेदन किया कि हमें स्वास्थ्य को लेकर महज एक दिन सचेत नहीं रहना चाहिये, अपितु यह रोजमर्रा की आदत में शुमार हो जाना चाहिए तभी हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

शिविर के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, झूला वनस्पति उद्योग के मैनेजर विवेक सिंह, बाबाजी परिवार के सदस्य जयकिशन साहू समेत अन्य लोगों ने मधुमेह से सम्बंधित भ्रांतियों पर अपने सवाल कार्यक्रम निदेशक अमित पांडेय से पूछे जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि मधुमेह से लड़ने से पहले हमें मधुमेह को समझना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यह कोई बीमारी नहीं जिसका कोई इलाज हो यह तो शरीर में बनने वाली इन्सुलिन नामक हारमोन की कमी के कारण होता है। अमित पांडेय ने बताया कि मुख्य तौर पर हमारा ध्यान बचाव पर केंद्रित होना चाहिये बजाय की घबराने के। उन्होंने घर पर रहकर मधुमेह पीड़ित बुजुर्गों द्वारा किये जा सकने वाले कई आसान व्यायाम बताये जिसे अपनाकर मधुमेह के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है। अंत में सचिव आशीष गुप्ता ने शिविर में उपस्थित हुए सदस्यों व शिविर का लाभ लेने वाले आम जनमानस को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव साहू, श्रवण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश किशोर, सह सचिव योगेश साहू, रवि शर्मा, रसाल बरनवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read