Jaunpur News : नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ स्वागत
महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डा. विशाल सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूं ब्लाक के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद सरोज का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंत्री प्रदीप सूर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साकेत सिंह, उपाध्यक्ष अमित मिश्र, संगठन मंत्री विजय शंकर सहित दिनेश भारती, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन के मंशा के अनुसार कार्य करना ही हमारी प्राथमिकता होगी। मड़ियाहूं विकास खंड को जनपद में अग्रणी बनाये रखने के लिए मेरा सतत प्रयास जारी रहेगा जिसमें सभी अघ्यापक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों से शत-प्रतिशत सहयोग की उम्मीद करता हूँ। अध्यक्ष डा. विशाल सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकास खंड मड़ियाहूं नया आयाम स्थापित करेगा। सभी शैक्षणिक कार्यों में संघ पूरा सहयोग करेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















