HomeJaunpurJaunpur News : जुमे की नमाज को लेकर शान्ति समिति की हुई...

Jaunpur News : जुमे की नमाज को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

Jaunpur News : जुमे की नमाज को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

पुलिस ने फ्लैग मार्च करके शान्ति का दिया संदेश
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने, क्षेत्र में शान्ति व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिये क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को स्थानीय सरपतहां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में काफी संख्या में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन व ग्राम प्रधानो ने भाग लिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी लोग शांति के वातावरण में जुमे की नमाज अदा करें। किसी भी अराजक तत्व के बहकावे में आकर अपने क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास न करें। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सर्वधर्म समभाव की भावना से आपसी प्रेम और सौहार्द कायम रखना सभी लोगों का नैतिक कर्तव्य है। अफवाहों के प्रति सचेष्ट रहने के साथ ही व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक आदि सोशल साइट पर किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। क्षेत्र में शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित रखने के लिए पुलिस सतत प्रयत्नशील है। किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की स्थिति में तत्काल हमें सूचित करें। पुलिस हरसंभव आपकी सहायता के लिए तत्पर है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों को शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बैठक के उपरांत पुलिस बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शान्ति का संदेश दिया। इस दौरान अर्सिया चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, चौकी प्रभारी सराय मोहद्दीनपुर रामदवर यादव, उपनिरीक्षक लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read