Jaunpur News : प्रधान व सचिव के भ्रष्टाचार से तंग युवक ने डीएम से की शिकायत
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। रामनगर विकास खंड क्षेत्र के सिरौली ग्राम पंचायत निवासी सुजीत तिवारी ने गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत में बने अस्थाई गौशाला में सरकारी धन का बंदरबांट किए जाने पर प्रधान व सचिव के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की मांग किया।

सिरोली निवासी सुजीत तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधान व सचिव की मिलीभगत से सरकारी गौशाला के नाम पर लगभग 12 लाख रुपए निकाला गया है जिसमें केवल 2 से 3 लाख में घटिया सामग्री से गौशाला बनवाकर तैयार किया गया है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में प्रधान द्वारा किये जा रहे व्यापक रूप से भ्रष्टाचार खत्म करने का माग किया। सुजीत ने बताया कि गांव में प्रधान द्वारा आवास, सामुदायिक शौचालय, गौशाला, नाली आदि जो भी निर्माण का कार्य हुआ है, सबमें केवल सफेद बालू का इस्तेमाल किया गया है जो मानक के विपरीत है। अगर सही तरीके से जाँच हो तो प्रधान को सलाखों के पीछे जाने से कोई रोक नहीं सकता।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















