Jaunpur News : देश की न्यायपालिका पर हम सभी को है भरोसाः डा. कल्बे रजा
जौनपुर। दिल्ली से आये मौलाना सैयद कल्बे रजा पूर्व निदेशक मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आज पूरे देश में जो माहौल खड़ा किया जा रहा है उससे हम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

जिस तरह से बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा हो या फिर मथुरा के ईदगाह का मुद्दा हो। इस पर न्यायालय की शरण में जाकर पूरे देश में बहस का एक मुद्दा बनाया जा रहा है जो देश के हित में ठीक नहीं है। डा. कल्बे रजा ने कहा कि सियासत की रोटी सेकने वालों ने हमारे बीच में खाई पैदा करने का काम किया है वह पूरे मुल्क के लिए ठीक नहीं है। जरूरत है ऐसे बयानों से बचने की जिससे हमारे देश का भाईचारा बिगड़ता हो। हम सभी को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जरूरत है एकजुट होकर उन फिरका परस्त ताकतों के खिलाफ लड़ने की जो हमें अलग कर देश पर राज करना चाहते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















