Jaunpur News : जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दुकान में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भूवाला पट्टी गांव में रविवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद में जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई। जिसमें जलते हुए दूध से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मायाशंकर पटेल तथा महेंद्र पटेल के बीच काफी दिनों से महुआ के पेड़ तथा एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

इसका दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। मायाशंकर के पक्ष का आरोप है कि महेंद्र पटेल ने रविवार को झगड़ा करना शुरू किया। जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो कुछ बाहरी लोगों को बुलवा लिया। उसके बाद अपने घर से 100 मीटर दूर हमारे दुकान की ओर आये। उसके बाद गाली गलौज करते हुए दुकान में घुसकर तोड़फोड़ तथा मारपीट करने लगे। उधर महेन्द्र पटेल का आरोप है कि मायाशंकर ने जलता हुआ दूध हमारी 32 वर्षीय पुत्री रेनू के ऊपर फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। जिसको गम्भीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जबकि विपक्षियों का कहना है कि हमने दूध नहीं फेंका है। दूध गिरने से वह जल गई। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















