Jaunpur News : वारण्टी को सुजानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजेश साहू
सुजानगंज, जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवपूजन मय हमराह मुख्य आरक्षी धनजी चौधरी, आरक्षी रिन्टू सिंह की टीम ने धारा 457, 380, 411 भादंवि के वारण्टी अनुज पाण्डेय उर्फ जज्जे पुत्र रमाकान्त पाण्डेय निवासी पतहना थाना सुजानगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















