Jaunpur News : पाक्सो एक्ट का अभियुक्त चढ़ा सुजानगंज पुलिस के हत्थे
राजेश साहू
सुजानगंज, जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 363, 366 भादंवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के आरोपी अंकुश पुत्र दयाराम निवासी ग्राम चैनपुर थाना सुजानगंज को बसरही बस स्टैण्ड से पकड़ लिया गया।
इसके बाद मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कृष्ण कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, आरक्षी पवन यादव, सुशील गुप्ता शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















