Jaunpur News : रास्ते के विवाद में दो पक्षों की महिलाएं भिड़ीं, विडियो हुआ वायरल
इस तरह का वीडियो बहुत वायरल होता हैः थानाध्यक्ष
अमित कुमार गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना के अंतर्गत चकरा गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों की महिलाए आपस में भिड़ी। एक पक्ष के युवक ने फावड़े से महिलाओं के पीटने का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस मौके पर पहुंच 4 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा देवी सहित अन्य और बेदीराम सहित अन्य के बीच काफी दिनो से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बीते एक सप्ताह पहले रास्ते के विवाद को लेकर दो दर्जन से अधिक लोग उपजिलाधिकारी से मिल पत्रक सौंप रास्ते के विवाद को सुलझाने की बात को कही। शुक्रवार की सुबह रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी देखते ही देखते दोनो पक्षों की महिलाए आपस में भिड़ गई। दूसरे पक्ष से एक युवक ने फावड़ा से महिलाओं पर हमला कर दिया।
हालांकि मारपीट में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को देख जब मीडियाकर्मियों ने थानाध्यक्ष रमेश कुमार से जानने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि इस तरह का बहुत वीडियो वायरल होता रहता है। थानाध्यक्ष के बात करने के रवैया से नाखुश होकर पत्रकारों ने जब क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा से शिकायत की गई तो उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष चंदवक अगर इस तरह की बातें कही है तो गलत है। फिलहाल वीडियो की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी। फावड़े से महिलाओं को पीटने का वीडियो वायरल होने पर पत्रकारों के पूछने पर जिन शब्दों का प्रयोग थानाध्यक्ष द्वारा किया गया उनकी लचर कार्यशैली को दर्शाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













