Jaunpur News : पास्को एक्ट का वांछित पकड़ा गया
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत के नेतृत्व में पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ सिद्धिविनायक पुत्र अमरपाल ठाकुर उर्फ भिका को मंगलवार को उसके घर से उस समय पकड़ लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, मुख्य आरक्षी सोहेल अहमद, मुख्य आरक्षी संतोष गिरी आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















