Jaunpur News : कार्यकर्ताओं के बल पर मिली ऐतिहासिक जीतः तूफानी सरोज
केराकत में हुई मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा की मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। केराकत स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि यह जीत केराकत विधानसभा समाजवादी परिवार एवं कार्यकर्ताओं की है।

इसका पूरा श्रेय पार्टी के संगठन की क्षमता को दर्शाता है। हमें अपने नेतृत्व पर गर्व है। कार्यकर्ता हमारी ताकत है। इनके सम्मान पर कभी ठेस पहुंचने नहीं देंगे। जहां भी अन्याय होगा, उसका मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। इसे सजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर प्रभारी संगठन के पदाधिकारियों एवं ब्लाक अध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अब्दुल हक अंसारी, पवन मंडल, कृष्ण कुमार जायसवाल, फूलचंद यादव, डा. हरिराम, सुरेंद्र यादव, डा. शबनम नाज, बेलाल अहमद, सुबास यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पाल ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















